
आगरा एयरपोर्ट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा से हैदराबाद के लिए 28 सितंबर से नई फ्लाइट शुरू होगी। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को आगरा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए यात्री उड़ान भर सकेंगे।
वर्तमान में आगरा से तीन फ्लाइटें हैं। इनमें आगरा-बंगलूरू फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को है। आगरा से लखनऊ फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध है। यह रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में उड़ान भर रही है। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार बंबई की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को है।
पिछले पर्यटन सीजन में आगरा से अहमदाबाद, भोपाल और जयपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू की गई थी। यह मार्च 2024 से बंद है।
