डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को प्रदेश में इस बार भी सबसे पहले कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों और विभागों को समयबद्ध तरीके से होने जा रहीं सम सेमेस्टर की परीक्षाओं को कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम और बीकॉम (वोकेशनल) के द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर, परास्नातक स्तर के एमए, एमकॉम, एमएससी के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जानी हैं।

उन्होंने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदनपत्र समर्थ पोर्टल पर खोल दिए गए हैं। सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि 28 मार्च तक छात्रों से परीक्षा शुल्क जमा कराते हुए आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें। आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी कॉलेज खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी छात्र आवेदन से वंचित न रह जाएं।

आवासीय संस्थान में 10 से परीक्षा

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों और विभागों के सम सेमेस्टर परीक्षाओं की समय-सारिणी भी तय कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिए हैं कि सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदनपत्र 1 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक भरवाए जाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि 10 से 30 अप्रैल के बीच सभी परीक्षाएं आयोजित हो जाएं। जिससे शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो और दीक्षांत समारोह की तैयारियां भी पूरी की जा सकें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें