डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संचालित एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षा और बीएड के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित करने की मांग की गई है। एमएड पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा दिसंबर माह में होनी थी।

Trending Videos

आरबीएस कॉलेज के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत सिंह का कहना है कि एमएड पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित परीक्षाएं दिसंबर माह में हो जानी चाहिए थीं। अब तक तिथि घोषित नहीं की गई है। इसी तरह बीएड पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा अप्रैल माह में संभावित है लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि विवि प्रशासन घोषित नहीं कर रहा। इस संबंध में विवि प्रशासन को कई पत्र भेजे जा चुके हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने मांग की कि विधि और एमएड की परीक्षाएं वार्षिक प्रणाली पर ही कराई जाएं। प्रयोगात्मक परीक्षा समिति के प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा जल्द कराने पर विचार किया जा रहा है।

फरवरी में प्रस्तावित एमएड परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एमएड की परीक्षा प्रणाली सेमेस्टर से कराई जाएगी। फरवरी में एमएड की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *