डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार भी प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जरूरी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। विषम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के सभी परिणाम भी 20 मार्च तक कर दिए जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय में करीब 325 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इनके अधिकांश परिणाम जारी कर दिए हैं। 20 मार्च तक बचे हुए पाठ्यक्रमों के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

इसके बाद अप्रैल में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, इनका भी परिणाम जून तक जारी कर दिया जाएगा। इसकेे आधार पर मेरिट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह से इस बार भी प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह कराया जाने का लक्ष्य रखा है। बीते साल भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *