आगरा विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि सत्र को नियमित करना और छात्र समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
{“_id”:”67075de6e1d18b49f6032831″,”slug”:”agra-university-s-new-registrar-rajesh-kumar-took-charge-told-these-priorities-2024-10-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra University: आगरा विवि नें नए कुलसचिव राजेश कुमार ने ग्रहण किया पदभार, बताईं ये प्राथमिकताएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कुलसचिव राजीव कुमार
– फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के नए कुलसचिव के रूप में अपर आयुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अभी तक विवि में कुलसचिव का कार्यभार प्रो. पीके सिंह देख रहे थे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजीव कुमार का स्थानांतरण तीन महीने पहले हो गया था। उसके बाद से ही आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर शासन से किसी की तैनाती नहीं की गई थी। कुलपति आशु रानी ने तात्कालिक व्यवस्था के तहत जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. पीके सिंह को कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार दिया था।
7 अक्तूबर को शासन की ओर से अपर आयुक्त आगरा आईएएस राजेश कुमार को वर्तमान पद के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलसचिव पद का प्रभार दिया गया। बुधवार को उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्या का समयबद्ध निराकरण, समय से परीक्षा और संस्थानों में शैक्षणिक माहौल विकसित करना प्राथमिकता रहेगी। दीक्षांत समारोह व नैक निरीक्षण के लिए भी प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।