Agra will not get respite from heat and sun red alert till 25th May

गर्मी का सितम
– फोटो : ani

विस्तार


आगरा में लू, धूप और गर्मी के प्रकोप से अभी कोई राहत शहरवासियों को मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को शहर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई और प्रदेश में गर्मी के पायदान पर आगरा चौथे नंबर पर पहुंच गया। 46.3 डिग्री के साथ झांसी पहले स्थान पर और 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ मथुरा पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है।

आगरा मंडल पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सुबह 10 बजे से ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। हालांकि अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 43.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से 46 डिग्री से अधिक तापमान झेल रहे शहरवासियों को पारे की यह गिरावट सुनने में भले ही सुकून दे रही हो लेकिन मौसम विभाग ने 25 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर का तापमान फिर से 45 पार जाएगा और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें