
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
– फोटो : अमर उजाला
आगरा में 48 घंटों से हो रही बारिश को अधिकांश लोगों ने पहली बार देखा है। 85 साल बाद यह दूसरा मौका है, जब आगरा में एक ही दिन में ऐसी मूसलाधार बारिश हुई कि महज 24 घंटे के अंदर 151 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 16 सितंबर 1939 को आगरा में 286 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है जो अब तक टूट नहीं पाया है। महज एक दिन में ही शहर में इतनी बारिश हो चुकी है कि सितंबर की औसत बारिश इससे कहीं कम है।
आगरा शहर में तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। बुधवार से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। 85 साल में यह दूसरा मौका है, जब आगरा के लोगों ने सितंबर में इतनी बारिश देखी है। पिछले 24 घंटों में जिले में 151 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इससे एक दिन पहले 54 मिमी बारिश हुई थी। सितंबर में बारिश का औसत 111.1 मिमी है।
