आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में बकाया 12.44 लाख रुपये मांगने पर सराफा कारोबारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

जीवनी मंडी निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। उनकी किनारी बाजार में बाल किशन इंडस्ट्रीज के नाम से सोने-चांदी की फर्म है। आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित कुमार झा का भी किनारी बाजार में कारोबार है। उनका आरोप है कि आभूषण खरीदारी के लिए अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस के माध्यम से रोहित कुमार को कुल 10.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके एवज में 10,22,55,998 रुपये का माल मिला। कई बार कहने पर भी शेष 12.44 लाख का माल नहीं भेजा।

आरोप है कि 21 दिसंबर 2025 को लोहामंडी क्षेत्र में शेष राशि मांगने पर रोहित, उसके भाई मोहित, कर्मचारी जगन चौधरी और अन्य अज्ञात लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें