आगरा में लंबे समय से हिचकोले खाने को मजबूर ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 2.40 करोड़ रुपये की लागत से 30 गांवों को जोड़ने वाले 12 प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराएगा। इसके लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 27 अप्रैल को खोला जाएगा।

पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने जिले के विभिन्न ब्लाॅकोंं और शहरी क्षेत्रों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। अब मरम्मत के लिए 12 सड़कों की सूची तैयार की गई है। सभी 12 सड़कों के लिए 20-20 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही नाै महीने की समय सीमा तय की गई है। फतेहपुर सीकरी, अकोला, पिनाहट, अछनेरा, शमसाबाद, फतेहाबाद, जैतपुर और बाह विकास खंडों की सड़कों की मरम्मत होगी। इसके अलावा आगरा शहर के विभिन्न हिस्सों और सहायक अभियंताओं के अधीन आने वाले मार्गों पर भी पैचवर्क किया जाएगा।

गुणवत्ता पर रहेगी विशेष नजर

मानसून के मद्देनजर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी है। 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक निविदाएं स्वीकार की जाएंगी और उसी दिन तकनीकी बिड खोली जाएगी। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष नजर रहेगी। -राघवेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड)

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें