Agra's temperature drops but there is no respite from the heat Red alert warning again from 27th

भीषण गर्मी का दौर जारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में पिछले 5 दिनों से जारी तापमान में गिरावट शुक्रवार को थम गई। 24 मई को शहर के तापमान में 0.3 डिग्री की आंशिक वृद्धि हुई और यह 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 28.5 डिग्री सेल्सियस रह गया।

शहर का मौसम को पिछले 6 दिनों से भीषण गर्मी से बचा हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान में कमी आने के बाद भी शहरवासी गर्मी से राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह ठंडी हवा चल रही थी, लेकिन सुबह 8 बजे से ही धूप निकलने के कारण हवा गर्म हो गई। दोपहर 12 बजे से पहले ही सन्नाटा पसरने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को लू चलने के साथ वार्म नाइट कंडीशन रहने से गर्मी बढ़ेगी। 27 से फिर से मौसम विभाग रेड अलर्ट की चेतावनी दे रहा है।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान- 41.2

न्यूनतम तापमान- 28.5

सूर्योदय- 5:25

सूर्यास्त- 7:04

एक्यूआई- 61



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें