AI will tell how much radiation cancer patients need

radiation cancer patients
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कैंसर के मरीजों को रेडिएशन की खुराक देने के लिए केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग के डॉक्टरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित विशिष्ट उपकरण बनाने में सफलता हासिल की है। इस उपकरण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। 

Trending Videos

इस उपकरण से रोगी के शरीर के अन्य हिस्सों को कम से कम प्रभावित करते हुए कैंसरग्रस्त हिस्से को रेडिएशन की सटीक खुराक दी जा सकेगी। रेडियोथेरेपी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कैंसर के मरीजों में सर्जरी और कीमोथेरेपी के साथ ही रेडियोथेरेपी का बड़ा रोल होता है। 

रेडियोथेरेपी देने में मुख्य रूप से सबसे बड़ी चुनौती कैंसरग्रस्त हिस्से में ज्यादा से ज्यादा रेडिएशन देने की होती है। इसमें कैंसरग्रस्त हिस्से के अलावा शरीर के अन्य भाग को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। 

इसे ध्यान में रखते हुए रेडिएशन की सटीक खुराक देने के लिए लगातार नवाचार हो रहे हैं। इसी के तहत सबसे पहले कोबाल्ट मशीन आई। इस मशीन के जबड़े वर्ग या आयत के रूप में खुलते थे। इसीलिए रेडिएशन भी इसी आकार में दिया जा सकता था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *