AIIMS Director Dr. M Srinivas inspected facilities at BHU hospital

बीएचयू अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेते एम्स के निदेशक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाओं के लिए एमओयू के बाद नई दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास बुधवार को वाराणसी पहुंचे। गुरुवार तक बीएचयू में ही रहेंगे। यहां सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए अस्पताल का भ्रमण कर रहे हैं। निरीक्षण के साथ ही रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को देंगे। 

निदेशक डॉ. श्रीनिवास ने आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। यहां अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में जांच, इलाज की सुविधाओं पर बातचीत की। दोनों जगहों का दौरा कर हकीकत जाना। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *