Ajay Rai: Congress leader sent to jail under pressure from BJP state president, being tortured there

मुरादाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री संजीव बालियान के दबाव में संभल के जिलाध्यक्ष को जेल भेजा गया है। जेल में जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि काफी दबाव बनाने पर जेल अधीक्षक ने तीन लोगों को मुलाकात की इजाजत दी।

उनके साथ असलम खुर्शीद और संजय ने जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से 15 मिनट मुलाकात की। आरोप लगाया कि संभल के जिलाध्यक्ष को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के दबाव में फर्जी मुकदमे के तहत फंसाया गया। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। भोजन सही ढंग से नहीं दिया जा रहा है और वह रो रहा है।

एक दिन पहले जेल अधीक्षक ने मुलाकात कराने के मना कर दिया था। काफी दबाव बनाने पर मिलने की इजाजत मिली। अदालत ने मेरिट आधार पर विजय के मुकदमे को खारिज कर दिया था। फिर दबाव में उनके खिलाफ एक और फर्जी केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

अभी अयोध्या के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मेरठ में शेरबाज पठान को बंद किया गया। तीनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए वह गए थे। आरोप लगाया कि बहराइच में सुनियोजित ढंग से भाजपा विधायक ने दंगा कराया।

अपने कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराया। हिंदुस्तान के लोग बंटने वाले नहीं है। सरकार को जातीय जनगणना कराना पड़ेगा। भाजपा से जुड़े संजय निषाद ने आरोप लगाया कि मझंवा में टिकट बेचा गया है। भाजपा और संघ की तरह कांग्रेस के लोग भगोड़े नहीं है। लड़कर जंगलराज को समाप्त करेंगे। दावा किया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन सभी नौ सीटें जीतेगा। भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

कस्टडी में हुई मोहित की हत्या, एक करोड़ मुआवजा दें सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लखनऊ में मोहित पांडेय की कस्टडी में हत्या की गई है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। प्रदेश सरकार को मोहित के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देना चाहिए। किसी की मौत का सौदा पैसे से नहीं करना चाहिए। वहीं कानपुर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया गया।

डीएम कंपाउंड में एक महिला की हत्या कर शव गाड़ा गया था, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पूर्व विधायक संजय कपूर, सुधीर पाठक, आलोक दूबे, अनुभव मल्होत्रा, रिजवान कुरैशी, विजय शर्मा के परिवार के सदस्य मौजूद थे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *