Ajay Rai gave memorandum to Governor and said running bulldozer on mosque is promoting communalism

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कुशीनगर के हाटा की यात्रा और वहां लोगों से की गई बातचीत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के हाटा में मस्जिद पर बुल्डोजर चलवाने की घटना सांप्रदायिकता को बढावा देना है। यह सामाजिक समरसता तोड़ने की साजिश है। 

Trending Videos

राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे ज्यादती पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र में बताया कि नौ फरवरी 2025 को कुशीनगर के हाटा में 1999 में स्थापित मदनी मस्जिद के हिस्से को ध्वस्त करा दिया गया। उन्होंने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। 

प्रदेश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिल रहा

स्थानीय लोगों ने बताया कि 26 साल पहले बनी इस मस्जिद के भवन के नक्शे को मंजूरी भी ली गई थी। सरकारी नोटिस के बाद मस्जिद पक्षकारों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी और 8 फरवरी तक स्थगन आदेश भी प्राप्त कर लिया। इसके बाद भी 9 फरवरी को मस्जिद के हिस्सों को ढहा दिया गया। इससे प्रदेश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिल रहा है। 

बहराइच और संभल के बाद कुशीनगर में हुई इस घटना से लोग आहत है। यह कृत्य इस बात का प्रमाण दे रहा है कि यदि कोई भी भाजपा सरकार से असहमत है तो उसके पूजा स्थलों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। यह स्थित अन्य संप्रदायों को मानने वालों के लिए भी चिंताजनक है। इस प्रक्रिया से देश-विदेश में हमारी न्याय-व्यवस्था की छवि भी धूमिल हो रही है। 

अल्पसंख्यक समाज के लोग आहत हैं

उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस गंभीर समस्या पर हस्तक्षेप करें। केन्द्र सरकार को भी प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही से अवगत कराए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने की घटना अधिशासी अधिकारी के आदेश पर की गई है। घटना के बाद सपा का नगर पालिका अध्यक्ष भी मौके पर नहीं गया। इससे भी अल्पसंख्यक समाज के लोग आहत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *