{“_id”:”678b2fad3e6033c35a0796f4″,”slug”:”ajmer-agra-fort-express-cancelled-on-2nd-february-intercity-will-run-only-till-khatipura-2025-01-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Railway News: अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस दो फरवरी को निरस्त, इंटरसिटी खातीपुरा तक ही चलेगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन – फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर-पश्चिम रेलवे में हो रहे निर्माण कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में आगरा-अजमेर रूट की कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। कई का आंशिक निरस्तीकरण तो कई का रूट बदला गया है।
Trending Videos
गाड़ी संख्या (22987) अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या (22988) आगरा फोर्ट-अजमेर आगरा फोर्ट-अजमेर 2 फरवरी को निरस्त रहेंगी। (12195) आगरा फोर्ट-अजमेर 2 फरवरी को खातीपुरा तक ही संचालित रहेगी। इसी तरह 2 फरवरी को अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी अजमेर से खातीपुरा के बीच निरस्त रहेगी।
31 जनवरी को गाड़ी संख्या (12987) सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस जयपुर से अजमेर के बीच निरस्त रहेगी। 2 फरवरी को गाड़ी संख्या (12988) अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस अजमेर-जयपुर के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह मथुरा से जयपुर के बीच संचालित मथुरा-जयपुर एक्सप्रेस अप व डाउन भी 2 फरवरी को खातीपुरा तक ही संचालित रहेगी। 31 जनवरी को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस जयपुर तक ही चलेगी। अजमेर नहीं जाएगी।