Akasa Airlines flight from Mumbai to Lucknow was delayed by more than two hours due to bad weather

हवाई यात्रा
– फोटो : Adobe Stock

विस्तार


खराब मौसम व परिचालन कारणों से मुंबई से लखनऊ के बीच आकासा एयरलाइंस की उड़ान दो घंटे से अधिक लेट रही। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। वहीं, कोहरे के चलते लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें तीन घंटे तक लेट रहीं।

मुंबई से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1451 मुंबई से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे अमौसी पहुंचती है, लेकिन सोमवार को विमान करीब शाम चार बजे रवाना हुआ। इससे यात्रियों ने हंगामा किया। इसमें लखनऊ के यात्री भी शामिल रहे। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; ‘अखिलेश का फियर… भाजपा का अंत नियर’

ये उड़ानें रहीं लेट

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी गुस्सा जाहिर किया। रविवार को भी यह उड़ान करीब डेढ़ घंटे लेट हुई थी। कोलकाता की उड़ान 6ई 7467, दिल्ली की उड़ान 6ई 2058, दुबई की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 6ई 1415 प्रमुख रूप से लेट रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें