{“_id”:”69cc2d3a08d18d2d0b01fc22″,”slug”:”akhil-infra-and-rpcl-crusades-to-clash-for-the-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1670750-2026-04-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: अखिल इंफ्रा और आरईपीएल क्रूसेडस में होगी खिताबी भिड़ंत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। अखिल इंफ्रा और आरईपीएल क्रूसेडर्स के बीच ए डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में अखिल इंफ्रा ने यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब को 64 और दूसरे सेमीफाइनल में आरईपीएल ने ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को आठ रन से पराजित किया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ए ग्राउंड पर खेले गये मैच में अखिल इंफ्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 ओवर में सभी विकेट खोकर 310 रन बनाये। विपिन चंद्रा ने 75 और अमित चोपड़ा ने 69 रन बनाये। यूपी टिंबर की ओर से विश्वजीत मिश्रा ने चार विकेट चटकाए। जवाब में यूपी टिंबर की टीम 246 रनों पर आउट हो गई। संकेत मौर्या ने 63 और अभिषेक प्रताप ने 56 रनों की पारी खेली। अखिल इंफ्रा की ओर से एस. कृष्णा और अभिषेक यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने सभी विकेट खोकर 266 रन बनाए। शाश्वत पांडेय ने 73 रनों की पारी खेली। ध्रुव क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंश यादव ने पांच और अंकित कुमार सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी की टीम सभी विकेट खोकर 258 रन बनाए। अंश यादव ने 122 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आरईपीएल की ओर से सजल वर्मा ने चार और आकर्ष श्रीवास्तव ने तीन विकेट चटकाए।
