Akhilesh may resign from Karhal seat today, said- Netaji's dream will be fulfilled

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : amar ujala

विस्तार


पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को करहल में इस्तीफा देने के लिए जा सकते हैं। सोमवार शाम को अखिलेश पैतृक गांव सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के दौरान सभी की मेहनत को सराहा। कहा कि यदि इसी तरह हम समाजवादी मेहनत करते रहे तो नेता जी के सभी सपने पूरे होंगे।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। सबसे पहले आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। कुछ देर यहां रुकने के बाद वह पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

करीब 20 मिनट तक रुके अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि आपकी मेहनत रंग लाई। आपको इसी तरह बूथ स्तर पर मेहनत जारी रखनी होगी। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का ही है। उन्होंने कहा कि आप विश्वास रखें कि हम और आप मिलकर नेता जी के सभी सपने पूरे करेंगे। पार्टी कार्यालय के बाद वह नुमाइश मैदान में नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *