Akhilesh will resign from Karhal, decision has been taken after meeting the public, Leader of Opposition

अखिलेश यादव
– फोटो : amar ujala

विस्तार


इटावा जिले में सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। इसमें कहा कि करहल के कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलकर यह निर्णय लिया है कि करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर सदन में जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए भी सदन शुरू होते ही संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कहां इसी तरह हम सभी दलित पिछड़े, कमजोर, आदिवासी सभी को साथ लेकर संघर्ष करते रहेंगे।

भाजपा सरकार के भर्तियां निकलने के सवाल पर कहा कि यह तो अच्छी बात है। सरकार को जल्दी अग्निवीरों को परमानेंट करने का निर्णय भी लेना पड़ेगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के सवाल पर कहा कि इसका निर्णय भी जल्दी आ जाएगा। ऐसा नेता चुना जाएगा, जिससे पार्टी का वोट बढ़े और पार्टी मजबूत हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *