
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाने-पीने की चीजों की कीमतें पहले से आसमान छू रही हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है।
उन्होंने कहा कि दवाओं की महंगाई और महंगे इलाज ने लाखों परिवारों की कमर तोड़ रखी है। अब सरकार भवन निर्माण सामग्री पर नए सिरे से जीएसटी थोपकर घर बनाना भी महंगा करने की तैयारी में है। ईंट, मौरंग, बालू और गिट्टी पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने से गरीबों पर और मध्यम वर्ग पर बड़ा बोझ पड़ेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके झूठे वादों की सजा देगी। घोसी उपचुनाव के परिणाम से जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब वह भाजपा सरकार को और बर्दाश्त नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें – महंगा होगा घर बनाना: ईंट, मौरंग, बालू और गिट्टी पर 18 प्रतिशत लगेगी जीएसटी
ये भी पढ़ें – बोले ओम प्रकाश राजभर: दिल थाम कर बैठें, मैं और दारा सिंह बनेंगे मंत्री, एनडीए के मालिक सिर्फ शाह और मोदी
दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
चमन आरा बनीं महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने सिद्धार्थनगर निवासी चमन आरा को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। मालूम रहे कि चमन आरा नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष हैं।