Akhilesh Yadav addressed media in Bahraich on kisan andolan and police bharti exam.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सरकार की नियति में ही नहीं है कि देश के युवाओं को नौकरी मिले। भाजपा इस चुनाव के बाद लोगों से अपना वोट डालने का हक भी छीनने की साजिश में हैं। देश का किसान आंदोलित है। सरकार उनकी बात सुनने के बजाए किसानों पर आंसू गैस, गोली व लाठी चलवाई जा रही है। मंहगाई से सरकार का नियंत्रण समाप्त हो चुका है। देश के नौजवानों को अपने भविष्य के लिए लड़ना पड़ रहा है। यह बातें शनिवार को जिले की पूर्व सांसद रूआब सईदा को श्रद्धांजलि देने पंहुचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस लाइन पर मीडिया से बात करते हुए कही।

अखिलेश यादव शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब पौन घंटे देर से करीब पौने एक बजे निजी हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह सीधे पूर्व मंत्री यासर शाह के काजीपुरा मोहल्ला स्थित आवास पर जाकर उनकी माता व जिले की पूर्व सांसद रूआब सईदा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री यासर व उनकी पत्नी मटेरा विधायक मारिया शाह का ढांढस बंधाया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान, पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी रमेश गौतम समेत अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम पूछा।

ये भी पढ़ें – पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, योगी सरकार का बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव की तैयारी: सीएम योगी दिल्ली में पीएम व गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके बाद सीधे पार्टी के वरिष्ठने ता भगतराम मिश्रा के आवास पर पंहुचकर यहां भोजन किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनगोपाल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष रामछबीले शुक्ला, देवेंद्र प्रसाद पांडेय, बृष्णमोहन श्रीवास्तव, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री यशवेंद्र विक्रम सिंह आदि ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव सीधे पुलिस लाइन पंहुचकर मीडियाकर्मियों से मुलाकात कर कहा कि सरकार की नीयत ही नहीं थी कि युवाओं को नौकरी मिले। अगर नीयत होती तो जब सरकार की लापरवाही से पहला पेपर लीक हुआ था, उसी समय सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए था। भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर ढाई करोड़ परिवारों के साथ धोखा किया है।

अखिलेश ने कहा कि आज देश का किसान अपने हक और अधिकारी को लेकर सड़कों पर बैठा आंदोलन कर रहा है। सरकार किसानों की बात सुनने के बजाए उनके ऊपर गोली, आंसू गैस व लाठी चलवा रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ती आ रही है। आगे भी लड़ती रहेगी। मंहगाई के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2014 से 2024 तक देश में पेट्रोल के दूर की बात है नमक के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। मंहगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के मुंह से निवाला छीन लिया है। अखिलेश ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार जिस तरह कार्य कर रही है, ऐसे में आने वाले समय में लोगों से वोट डालने का हक भी छीन लेगी। यह सरकार जिस तरह चीन, रूस व अन्य देशों में वोटिंग की व्यवस्था नहीं है, उसी रास्ते पर चल रही है।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा, विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक केके ओझा, मुकेश श्रीवास्तव, रामतेज यादव, उपाध्यक्ष रामजी यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, सुंदरलाल बाजपेई, इमरजेंसी यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, अमरनाथ शुक्ला, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनुदेवी समेत काफी संख्या में कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *