{“_id”:”66e9e95c5735157b5e008509″,”slug”:”akhilesh-yadav-is-the-leader-of-the-mafia-minister-in-charge-orai-news-c-224-1-ka11004-119806-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अखिलेश यादव माफिया के सरदार: प्रभारी मंत्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वह माफिया के सरदार हैं। कहा कि वह जिले में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देंगे, साथ ही मिल भी शुरू कराएंगे।

Trending Videos

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने सपा सुप्रीमो पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वह माफिया के सरदार हैं। सीएम को माफिया बताने वाले बयान पर वह उग्र हो गए और बोले कि जो जैसा होता है उसे वैसा ही दिखता है। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। कहा कि वह माफिया अतीक से हाथ मिला, साथ में फोटो खिंचवाते थे।

बताया कि पीएम के जन्मदिन को हम लोग सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हैं। इसीलिए में यहां आया हूं। हम लोग विकास कार्यों को गति देंगे। वह जिले में गन्ना उत्पादन को बढ़ाबा देंगे। कहा कि जिलें की जमीन व पानी से गन्ने का अच्छा उत्पादन होता है।

ऐसे में टीम को यहां भेजकर किसानों से बात करके गन्ने का उत्पादन करवाएंगे। जब गन्ना बोएंगे तो चीनी अपने आप मिल जाएगी।

दिया आश्वासन, नष्ट हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा

माधौगढ़। दो दिन हुई मूसलाधार बारिश व पहूज में आई बाढ़ ने आसपास के दो दर्जन गांवों को चपेट में ले लिया था।

मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लहूदी, लगामपुरा, परावर अतरौली, टिकुरी का दौरा किया। पांच गांवों के दो दर्जन कच्चे घर के धराशायी होने पर आवास मुहैया कराने के निर्देश दिए। टिकुरी में बाढ़ के चलते ग्रामीणों का ज्यादा नुकसान होने पर प्रभारी मंत्री ने 45 ग्रामीणों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें