सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मंगेश यादव के परिवार ने पुलिस से डर से अपना बयान बदला। मैंने सच्चाई जानने के लिए मंगेश के परिवार से मुलाकात की थी।
{“_id”:”66e52f8c7650f506dc062b17″,”slug”:”akhilesh-yadav-replied-why-did-he-meet-to-mangesh-yadav-s-family-2024-09-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया जवाब, क्यों मिले थे मंगेश यादव के परिवार से?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है। मंगेश यादव को घर से उठाकर मारा गया था। मैं सच्चाई जानने के लिए उनके परिवार से मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस साजिश करने और एनकाउंटर करने का काम कर रही है। पुलिस को दिए गए मंगेश के परिवार के बयान पर उन्होंने कहा कि पुलिस के डर से कोई भी कुछ भी बयान दे सकता है।
अखिलेश यादव शनिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्यकारों, कवियों और पत्रकारों को सम्मानित को सम्मानित किया।
संतों के विवादित बयानों को लेकर दिया जवाब…
अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि अयोध्या में संतों ने उनके बयान पर नाराजगी जताई है। अखिलेश यादव ने कल आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बयान दिया था कि मठाधीश और माफिया एक ही जैसे होते हैं। इस उन्होंने कहा कि जब किसी नेता ने नारा दिया था कि …इनको मारो जूते चार तो इन लोगों ने क्यों नाराजगी नहीं जताई थी।