Akhilesh Yadav said Sambhal riots administration's failure, BJP government to blame

औरैया के एरवाकटरा में कार्यकर्ताओं से रूबरू अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संभल दंगा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। भाजपा की साजिश और प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहा कि यह एक रणनीति के तहत हो रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा अपने लोगों को आगे करके साजिश रच रही है। सरकार दंगा की दोषी है। देश में खराब संदेश गया है।

रविवार की शाम औरैया के एरवाकटरा पहुंचे। बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल की बहन की शादी में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर संभल की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संभल में जो कुछ हुआ है, वह प्रशासन की नाकामी है। प्रशासन की नाकामी की वजह से देश में खराब संदेश गया है। अगर प्रशासन जिम्मेदारी निभाता और सरकार की नीयत साफ होती तो यह घटना कभी नहीं होती।

आरोप लगाया कि घटना के लिए सिर्फ भाजपा की सरकार दोषी है। वह नहीं चाहते कि समाज में शांति हो। समाज की शांति खत्म करके तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने का काम भाजपा कर रही है। आज बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई बढ़ गई है। सिलिंडर की कीमत बढ़ी है। बिजली महंगी है। किसान को डीएपी, खाद की जरूरत है। उसकी पैदावार की सही कीमत सरकार नहीं दे पा रही है। इन तमाम नाकामियों को छिपाने के लिए जानबूझ कर भाजपा साजिश करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *