न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 10 Oct 2024 11:24 PM IST

Etawah News: सपा सरकार बनेगी सफारी को अंतराष्ट्रीय स्तर का विकास किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उनका जू जू है। हमारे प्रदेश के मुखिया जू और सफारी में फर्क ही नहीं जानते हैं।


Akhilesh Yadav said The head of the state does not know the difference between zoo and safari

अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देर शाम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सफारी पार्क का जायजा पहुंचे। उन्होंने वहां से निकलने के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नेता जी ने जिले का विकास बढ़ाया है। लाॅयन सफारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। बोले- जो समाजवादी सरकार में काम किया गया था। इस सरकार को और आगे बढ़ाना चाहिए था। इससे न केवल इटावा का नाम होगा बल्कि किस तरह से शेरों का संरक्षण होता है उसे देखने का मौका मिलेगा।

Trending Videos

कहा कि यह न केवल लोगों के लिए मनोरंजन कराएगा, बल्कि लोगों को रोजगार भी देगा। सरकार को इसका बजट बढ़ाना चाहिए। जो सुविधाएं खराब हो गई हैं उन्हें सही कराना चाहिए। हमें उम्मीद है कि जितना यहां का रखरखाव बढ़ेगा, जितना बजट बढ़ेगा उतना ही यहां पर्यटन बढ़ेगा। इससे इटावा का नाम देश दुनिया में होगा। उन्हाेंने सफारी की हालत पर बोला कि सफारी में बहुत सुधार की जरूरत है। सपा सरकार बनेगी तो सफारी का अंतराष्ट्रीय स्तर पर विकास किया जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि उनका जू जू है। हमारे प्रदेश के मुखिया जू और सफारी में फर्क ही नहीं जानते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें