{“_id”:”67a5b3b3c25982906302563c”,”slug”:”akhilesh-yadav-said-we-are-giving-such-big-market-to-america-still-such-behavior-2025-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर वार, बोले- हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। – फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए मतदान का परिणाम 8 फरवरी को आना है। इससे पहले शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजने को लेकर सरकार का घेरा।
Trending Videos
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कहती थी कि हम दुनिया में एक स्तर पर पहुंच गए हैं। हम अब विश्वगुरु बन रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचने वाली है। लेकिन, भारतीय नागरिकों को कैसे लाया गया ? दूसरे देश के राष्ट्रपति ने कहा कि वे सैन्य विमान से भेजे गए लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिका को यह स्वीकार करना होगा, क्या भारत इतना कमजोर है ?
पंजाब के लोगों ने 50 लाख खर्च किए
कहा कि हम अमेरिका को इतना बड़ा बाजार दे रहे हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार? यहीं पर पंजाब के लोगों ने 50 लाख रुपये खर्च किए। गुजरात के लोगों ने वहां जाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए। सरकार को उनका पैसा वापस करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो आपकी अर्थव्यवस्था जहां पहुंच रही है, उसका कोई मतलब नहीं है।
#WATCH | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “BJP used to say that we have reached a level in the world – we are now becoming the Vishwaguru; our economy is set to reach the third number. But how have Indian citizens been brought? The President of another country has said… pic.twitter.com/3UtTgZhxT2