
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने आर्थिक संकट पैदा किया है। विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है।
अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली हो रही है। वसूली के लिए भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का प्रयोग कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।
सपा प्रमुख ने मतदाताओं का आह्वान किया कि एकजुटता के साथ वोट डाल कर भाजपा को सभी अस्सी सीटों पर हराना जरूरी है।