न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 22 Aug 2024 08:12 PM IST

कानपुर में मंकी पॉक्स को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में मंकी पॉक्स को लेकर इंतजाम रहेंगे। दिल्ली, मुंबई से आने जाने वालों पर नजर रखी जाएगी।


Alert in hospitals regarding monkey pox, guidelines received from center to health department

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मंकी पॉक्स को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी देश में मंकी पॉक्स की किसी रोगी में पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी मुल्क में रोगी मिलने के बाद केंद्र ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि केंद्र की गाइड लाइन आ गई है। उसी के लिहाज से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। संदिग्ध रोगी आने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया है।

Trending Videos

सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध रोगी आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा विदेश और दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी को बुखार आता है और शरीर पर चकत्ते उभर आते हैं तो उसकी जांच कराई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि मंकी पॉक्स वायरल बीमारी है। यह डीएनए वायरस से फैलती है। इसमें तेज बुखार पहले आता है। फिर चकत्ते होते हैं। इसके अलावा इसमें न्यूरो संबंधी दिक्कतें अधिक होती हैं। रोगी को इंसेफ्लाइटिस हो सकती है। इसके साथ ही मिर्गी जैसे दौरे पड़ सकते हैं। लापरवाही पर दिव्यांगता आ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *