उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कालिंदी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर गाड़ दिया गया। इस घटना के बाद मथुरा में अलर्ट है। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

 



Alert in Mathura after Kanpur railway track incident

मथुरा। जंक्शन पर चेकिंग करती आरपीएफ टीम।
– फोटो : mathura

Trending Videos



विस्तार


कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलिडर रखने की घटना के बाद सोमवार को जंक्शन पर अलर्ट रहा। आरपीएफ और जीआरपी टीमों ने प्लेटफार्मों के साथ रेल पटरियों की चेकिंग की। संदिग्धों से पूछताछ की गई।

Trending Videos

कालिंदी एक्सप्रेस को हादसे का शिकार बनाने के लिए उपद्रवियों ने ट्रैक पर गैस सिलिंडर रखा था। पास ही पेट्रोल से भरी हुई बोतल मिली थी। इस घटना के बाद से आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ टीम ने श्वान दस्ते के साथ जंक्शन के सभी हिस्सों में चेकिंग की। पार्सलों के साथ यार्ड में रेलवे ट्रैक को चेक किया गया।

प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अवधेश गोस्वामी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर चेकिंग की गई है। जंक्शन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों और सामान की तलाशी ली गई। सभी वाहनों को अच्छी तरह चेक करने के बाद ही सर्कुलेटिंग एरिया में प्रवेश दिया गया। सभी टीमों को हर समय मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें