
किसानों के रेल रोकने के पहले स्टेशन पर तैनात बल
– फोटो : संवाद
विस्तार
किसानों का भारत बंद का मुरादाबाद मंडल में खास असर नहीं दिख रहा है। यूपी में भारत बंद के आह्वान को लेकर भाकियू टिकैत गुट के साथ विभिन्न संगठनों पर पुलिस की नजर है। रामपुर में भाकियू टिकैत और तराई किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल है। ऐसे में भारत बंद को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट है।
जिले में ड्रोन से कई जगहों पर निगरानी की जा रही है। इस बीच पुलिस ने कई किसानों को नजरबंद भी किया है। भारत बंद को सफल बनाने को लेकर किसानों की पूरी तैयारी है। ऐसे में किसान दिल्ली कूच न करें, इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन की नजरें किसान नेताओं पर हैं।
