Alert severe cold now there are chances of rain as well IMD has made a prediction

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को खिली धूप ने शहरवासियों को राहत दी। सुबह सर्दी के तेवर सख्त थे, लेकिन दिन में चटक धूप निकली। हालांकि शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट बरकरार है। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को फिर से बौछार पड़ने की संभावना जताई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन शुक्रवार-शनिवार को घने कोहरे के आसार बन रहे हैं।

Trending Videos

ये तापमान किया गया दर्ज

पिछले 15 दिनों से कड़ाके की सर्दी झेल रहे शहरवासियों को संक्रांति पर निकली धूप ने राहत दी। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं, लेकिन दिन में तेज धूप चटकते ही ठंड का असर भी कम महसूस हुआ। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *