{“_id”:”695157078165eea3a304ce5d”,”slug”:”fighting-and-stone-pelting-between-two-sides-during-cricket-match-2025-12-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में मारपीट-पथराव, आठ घायल, चार लोग हिरासत में, फोर्स तैनात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
युवक क्रिकेट खेल रहे थे, उन लोगों की गेंद पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जा रही थी। मैरिज होम के स्वामी व उनके साथियों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई।
लोगों से घटना की जानकारी करते कोतवाल – फोटो : संवाद
विस्तार
चंडौस कस्बा के कसेरू तिराहे के पास मदरसा रोड स्थित मैदान पर 28 दिसंबर शाम क्रिकेट मैच के दौरान गेंद के एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जाने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। फोर्स तैनात कर दिया गया है।
Trending Videos
थाना पुलिस ने बताया कि मदरसा रोड स्थित मैदान पर रविवार की शाम करीब 4:30 बजे एक समुदाय के युवक क्रिकेट खेल रहे थे, उन लोगों की गेंद पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जा रही थी। मैरिज होम के स्वामी गांव रामपुर शाहपुर निवासी नरेशा खान व उनके साथियों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग पथराव करने लगे। घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला।
क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को सीएचसी भेजा है। फायरिंग होने की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।-धनंजय सिंह, सीओ गभाना।