E-rickshaw drivers demonstrated against challans

विरोध में खड़े ई रिक्शा
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ के ई-रिक्शा चालकों ने 15 दिसंबर को बन्नादेवी थाने के सामने जीटी रोड पर नगर निगम द्वारा काटे जा रहे चालानों के विरोध में प्रदर्शन किया। चालकों ने कहा कि वाहन संचालन से पूर्व परिवहन विभाग एवं आरटीओ कार्यालय में रोड टैक्स जमा करते हैं। इसके बाद नगर निगम उनसे अलग से टैक्स की मांग कर रहा है। यह नाइंसाफी है।

 ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि रोड टैक्स जमा करने के बाद एक साल का रोड टैक्स यदि प्रशासन माफ कर दे तो ई-रिक्शा चालकों को काफी राहत मिलेगी। कहा कि यदि सरकार एवं प्रशासन ई-रिक्शा चालकों का सहयोग करते हुए जुर्माना रहित टैक्स लिया जाए तो सोसाइटी सभी पंजीकृत रिक्शाओं का रोड टैक्स एक मुश्त राशि में भरने के लिए तैयार है।

प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बिना लर्निंग लाइसेंस एवं किसी बिलंब के दिसंबर के अंत तक जारी किए जाएं। इसके लिए प्रशासन की ओर से शिविर लगाया जाए। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। युवा हिंदू वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भवदेश गुप्ता ने उन्हें समझाते हुए कहा कि वे जिलाधिकारी से मिलकर ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें