अलीगढ़ महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में 19 नवंबर शाम प्लाट के विवाद में दो पक्षों की भिड़ंत के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडों-सरिया से मारपीट के बीच जबरदस्त पथराव किया गया। साथ में हवाई फायरिंग तक की गई। बीस मिनट तक चले इस घटनाक्रम से आबादी वाले क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर तितर-बितर हो गए। घटना में पहले हमले का आरोप पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के परिजनों पर है। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

Trending Videos

घटनाक्रम शाम करीब साढ़े चार बजे का है। देवी नगला में मुख्य चौराहे पर परचून की दुकान व घर में पशु पालने वाले बुजुर्ग रोहन सिंह यादव का बड़ा बेटा अर्जुन दुकान के पास बने घेर से पशु खोलकर घर ले जा रहा था। आरोप है कि तभी पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे मोहकम सिंह यादव अपने भाइयों व परिजनों के साथ एकत्रित होकर हमलावर होकर आए। उन्होंने आते ही अर्जुन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। 

शोर शराबे पर अर्जुन का सबसे छोटा भाई नकुल बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। साथ में उधर से निकल रहा अर्जुन के ताऊ का बेटा सोनपाल भी घेरकर गिरा लिया गया। उसे भी लाठी-डंडों, फांवड़े आदि से बेरहमी से हमलाकर पीटा गया। शोरशराबे पर आए अर्जुन के परिजन आए। उन्होंने बचाव में पथराव शुरू किया तो मोहकम पक्ष की ओर से भी पथराव शुरू कर दिया गया। साथ में मोहकम द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड पथराव कर रहे लोगों पर फायर किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *