नवरात्रि के चौथे दिन 22 मार्च सुबह पथवारी मंदिर पूजा करने जा रही चचेरी बहन पर बीच चौराहे उसके तहेरे भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। युवती गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है।

अतरौली के गांव खानपुर निवासी जयवीर सिंह दिवाकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 21 मार्च शाम को वह गांव में ही जयवीर डेरी पर दूध डालने गए थे। इसी दौरान उनका अपने भतीजे नीरू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 22 मार्च सुबह जयवीर दूध डालने जा रहे थे, तब भी नीरू से  विवाद और मारपीट हो गई। तब लोगों ने दोनों को समझा कर मामला शांत करा दिया। 

जयवीर की पत्नी चंद्रवती ने बताया कि उनकी 18 साल की बेटी रश्मि नवरात्रि पर घर में दुर्गा मां की पूजा करने के बाद गांव के पथवारी पर जा रही थी। आरोपी तहेरे भाई ने बीच चौराहे पर बोतल में भरी पेट्रोल रश्मि के ऊपर डाल दी और माचिस से आग लगा दी। इससे रश्मि बुरी तरह से झुलस गई और शोर मचाने लगी। स्थानीय लोगों ने नाली में भरा पानी, मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई। तब तक युवती के हाथ, मुंह और पेट बुरी तरह से झुलस गए। 

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से युवती को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *