अलीगढ़ महानगर कोतवाली इलाके की युवती का रिश्ता टूटने के बाद युवक व उसके परिजनों ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ में धमकाते हुए ब्लैकमेल भी किया।

इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि उसकी शादी आजमगढ़ के सराय मीर क्षेत्र के गांव बखरा के आबिद संग तय हुई थी। किसी कारण से रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवक उसे व उसके परिवार को धमकाने लगा व रंजिश रखने लगा। उसने अपनी बहन की मदद से युवती के नाम से फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर बनाकर उस पर उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए। 

विरोध करने पर धमकाया गया। उसके पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी अभद्रता करते हुए जान माल की धमकी दी। इस संबंध में युवक, उसके पिता व बहन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें