Ruby Asif Khan installed the idol of Maa Durga in her house

मां दुर्गा की पूजा करती रूबी आसिफ खान
– फोटो : स्वयं

विस्तार


भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा अपने घर पर स्थापित किया। नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की। वह हर दिन पूजा-अर्चना करेंगी। 

रूबी ने कहा कि उनका मकसद आपसी भाईचारा बढ़ाना है। इससे पहले रूबी ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित किया था। रूबी आसिफ खान ने अपने घर में सबसे पहले गणेश प्रतिमा ही स्थापित की थी। उन्होंने गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया था, तब से वह चर्चा में आईं। 

इसके बाद कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिससे वह डरी नहीं और एक के बाद एक जन्माष्टमी, नवरात्र, होली, दीपावली मनाती रहीं। उन्हें डराने के लिए उनके घर व गली में धमकाने वाले पोस्टर भी लगाए गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें