अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। उसका चाचा घायल हो गया।  किशोर अपने बाबा की तेरहवीं के लिए सब्जी लेने जा रहा था, तब यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Trending Videos

अलीगढ़ के थाना जवां अंतर्गत तालेपुर निवासी बबलू शर्मा पुत्र कलियान ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र सागर शर्मा अपने चाचा शिवम शर्मा के संग 10 जनवरी सुबह बाइक पर सब्जी लेने जा रहा था। 11 जनवरी को सागर के बाबा की तेरहवीं है। सुबह सात बजे करीब हरदुआगंज थाना अंतर्गत कासिमपुर रोड पर नगला बेरिया के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सागर के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। बाइक सवार शिवम के हेलमेट लगा हुआ था, जिसकी वजह से वह घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस टक्कर मारकर भागे वाहन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सागर आठवीं का छात्र था, जिसकी एक छोटी बहन है। मृतक सागर की मौत से परिवार में मातम छा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *