Aligarh-Agra highway swallowed 54 lives in three years administration is not able to stop accidents

Hathras Road Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़-आगरा हाईवे पर चंदपा थाना क्षेत्र के नगला भूसा के समीप हादसे ने सड़क सुरक्षा अभियान की पोल खोल दी है। परिवहन विभाग और पुलिस को जिम्मा सौंपा गया है कि वह हर माह 10 प्रतिशत हादसों में कमी लेकर आएं। मगर, हो नहीं रहा। तीन साल में 54 जानें अलीगढ़-आगरा हाईवे का 5 किमी का दायरा निगल चुका है। नगला भूसा तिराहा वर्षों से ब्लैक स्पॉट घोषित है। सवाल खड़ा हो रहा है कि इसके बाद भी यहां आखिर क्यों हादसों की रोकथाम को सही कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Trending Videos

खराब रोशनी और बारिश बनी कारण

नगला भूसा के पास हुए इस हादसे ने इससे पहले इसी मार्ग पर सादाबाद क्षेत्र में 22 जुलाई 2022 की रात 6 कांवड़ियों को डंपर से रौंदने की घटना के जख्म ताजा कर दिए हैं। अलीगढ़ कमिश्नर ने हादसे की जांच ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग से कराई थी। जांच में हादसे के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए थे। पहला कारण हाईवे पर घटनास्थल के पास खराब रोशनी और दूसरा कारण हादसे के समय तेज बारिश को माना गया था। सैमरा के लोगों के साथ हादसे में भी तेज बारिश हो रही थी।

अलीगढ़-आगरा हाईवे का खतरनाक सफर

नगला भूसा तिराहा का 800 मीटर का दायरा

वर्ष हादसे मौत

2024 01 14

2023 09 10

2022 03 01

2021 11 02

कपूरा चौराहा का 500 मीटर का दायरा

वर्ष हादसे मौत

2023 05 05

2022 04 03

2021 06 05

केवलगढ़ी-अन्नीगढ़ मोड़ का 500 मीटर का दायरा

वर्ष हादसे मौत

2023 06 02

2022 07 04

2021 06 04

बिसाना मोड़ का 500 मीटर का दायरा

वर्ष हादसे मौत

2023 07 07

2022 04 00

2021 04 02

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *