Aligarh DM Commissioner transferred

अलीगढ़ के नए डीएम संजीव रंजव व कमिश्नर संगीता सिंह
– फोटो : https://pratapgarh.nic.in/ व https://niyuktionline.upsdc.gov.in/

विस्तार


देर रात शासन ने अलीगढ़ के डीएम और कमिश्नर का तबादला कर दिया है। संजीव रंजन अलीगढ़ के नए डीएम होंगे। संगीता सिंह अलीगढ़ की नई कमिश्नर होंगी। जल्दी ही दोनों अपना कार्यभार संभालेंगे।

Trending Videos

अलीगढ़ के डीएम विशाख जी का तबादला लखनऊ के जिलाधिकारी के पद पर हो गया है। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को अलीगढ़ का डीएम बनाया  गया है। कमिश्नर चैत्री वी का तबादला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक पर हुआ है। उनकी जगह राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाया गया है। 

अलीगढ़ के नए जिलाधिकारी संजीव रंजन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह 2013 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ भी रह चुके हैं। वह कुशीनगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट, सहारनपुर के सीडीओ रहे। संभल में डीएम भी रहे। अलीगढ़ की नई कमिश्नर संगीता सिंह यूपी में इटावा से हैं। 2015 में वह बतौर आईएएस प्रमोट हुईं थीं। 2018 में सुल्तानपुर की डीएम रहीं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *