Recovery of Rs 1 crore 80 lakh in one day

अलीगढ़ नगर निगम
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार


अलीगढ़ नगर निगम के संपत्ति विभाग ने एक दिन में एक करोड़ 80 लाख की वसूली की है। नगर आयुक्त ने 15 अक्टूबर तक 20 प्रतिशत छूट के साथ उपभोक्ताओं के लिए 14 और15 अक्तूबर को अवकाश होने के बावजूद भी नगर निगम संपत्ति कर विभाग और कैश काउंटर को खोले रखने के निर्देश जारी किये हैं। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया शुक्रवार को एक करोड़ 80 लाख की वसूली की गई है, जो एक रिकॉर्ड है। 14 और 15 अक्तूबर को अवकाश है। नगर निगम अलीगढ़ का सम्पत्ति कर विभाग इन दोनों दिन यथावत खुलेगा। शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सम्पत्ति कर निस्तारण, वसूली व अन्य कार्यवाही की जायेगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें