अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र के गूलर रोड स्थित अगरबत्ती व धूपबत्ती कारखाने में 9 मार्च दोपहर आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पाया। 

Trending Videos

गूलर रोड निवासी हर्षित सैनी का श्याम इंडिया अगरबत्ती व धूपबत्ती का कारखाना है। इसमें में ही गोदाम बना हुआ है। दोपहर के समय उसमें किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख इलाके में खलबली मच गई। 

बन्नादेवी फायर स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना पर दो दमकल को माैके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया। कारखाने में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे के वक्त कारखाना बंद था और मालिक व काम करने वाले लोग बाहर थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें