
चेन पुलिंग
– फोटो : social media
विस्तार
प्रयागराज मंडल रेलवे द्वारा अनाधिकृत चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ 6 नवंबर को अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ से 14 यात्रियों को चेन पुलिंग करते पकड़े गए हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग करने के 169 मामले प्रकाश में आए। जिनमें रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कार्रवाई करते हुए 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 14 यात्रियों को चेन पुलिंग करने पर पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बिना किसी उचित कारण के चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत एक वर्ष तक का कारावास या एक हजार रुपये का जुर्माना व दोनों दंड का प्रावधान है।
