Employees protested by placing effigies on the road

एएमयू
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगों की पूर्ति न होने पर 22 नवंबर को बीच सड़क पर कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पुतला रखकर विरोध किया। 21 नवंबर को कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन का प्रतीकात्मक जनाजा उठाया था।

कुलपति कार्यालय के सामने कर्मचारियों का 26वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराने के लिए सड़क पर कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के पुतले रखे, जिनकी खासियतें भी बताईं। एक पुतले की आंख बंद है, दूसरे की कान और तीसरे ने मुंह बंद रखा है। इन पुतलों को जो देखा वह देखता रहा और मुस्कराया भी।

कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 15 वर्ष से कार्य कर रहे अस्थायी गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्थायी करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन भत्ता बढ़ाने सहित 10 सूत्री मांगें हैं। मांगें पूरी नहीं की गईं तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें