Christmas celebration begins

शीशिया पाड़ा चर्च से क्रिसमस शोभायात्रा में ईशू मशीह की झांकी
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 17 दिसंबर को महानगर के शीशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट चर्च से मसीही गीतों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। 

शीशिया पाड़ा चर्च से क्रिसमस शोभायात्रा में सेंटा क्लॉज बने बच्चे

मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर जोनेथन लाल ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में संत फिदेलिस चर्च के फादर जोन रोशन फरेरा एवं हाथरस के सेंट मार्च चर्च के फादर संतोष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्योराज जीवन, डॉ. भरत वार्ष्णेय संयुक्त रूप से शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया । मसीही धुनों के बीच यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। चर्च से शुरू होकर शोभायात्रा गांधीपार्क, मामू भांजा, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड, दुबे पड़ाव समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा देर शाम चर्च पर पहुंचकर संपन्न हुई । 

शीशिया पाड़ा चर्च से क्रिसमस शोभायात्रा में उपस्थित फाइर जोनाथल लाल व अन्य

शोभायात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां शामिल थीं। इनमें प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उन्हें सूली पर चढ़ाने, पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म, प्रभु यीशु के बचपन की मनमोहक छवि एवं यातनाओं से जुडी झांकियां शामिल थीं। इन्हें देख मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु की याद में खो गए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवक, युवतियों के साथ ही शांता क्लॉज भी शामिल रहे । चर्च के पास्टर जोनेथन लाल के अनुसार यीशु के जन्मदिन का यह उत्सव लगातार होंगे। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन में राजेश राज जीवन,  शेखर जीवन, पीयूष प्रकाश, संजय जीवन, दर्शन दीवान, जुगनू प्रकाश, मिंटू स्वरूप, राज कुमार, पास्टर डेनिस पीयूष प्रकाश आदि थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें