
किशोरी से छेड़छाड़
– फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पिता मजदूरी करने गया था, घर पर उसकी बेटी अकेली थी। गांव का युवक घर में घुस आया और उसने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अलीगढ़ में गभाना के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी करने का मामला दर्ज हुआ है। घर में घुस कर छेड़खानी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 22 अक्तूबर को पिता मजदूरी करने गया था। घर पर नाबालिक बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक दीपक घर में घुस आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
