स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही गंगीरी क्षेत्र की छात्रा अनन्या (07) की चलती बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर उसी बस के पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। 28 फरवरी दोपहर यह दुर्घटना कासगंज के ढोलना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना के बाद चालक छात्रा को घायल अवस्था में लेकर मलसई चौराहे पर पिता के पास पहुंच गया। छात्रा को मृत देख परिजन बिफर गए और चालक संग मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। साथ में जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह पुलिस के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। चूंकि दुर्घटना ढोलना में हुई है, इसलिए बच्ची के शव व हिरासत में लिए गए बस चालक को ढोलना भेज दिया गया है।

Trending Videos

दादों के गांव नाय-भाय के रवि कुमार परिवार सहित गंगीरी चौराहे पर रहते हैं। मलसई चौराहे पर उनका अपना जनसेवा केंद्र है। उनके दो बच्चों में दस वर्ष का यजत पहली कक्षा में व सात वर्ष की अनन्या यूकेजी में दादों के गांव भुड़िया स्थित माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे। रोजाना की तरह यजत व अनन्या छुट्टी के बाद स्कूल बस में सवार होकर घर आ रहे थे।

अनन्या बस के पिछले पहिये के ठीक ऊपर वाली सीट पर बैठी थी। बस चालक को कुछ बच्चे जिले के बॉर्डर पर कासगंज के ढोलना क्षेत्र में भी छोड़ने होते हैं। इसलिए पहले वह ढोलना क्षेत्र के बच्चों को छोड़ने गया। वहां से लौटते समय तीन बजे करीब ढोलना के बिरहरा गांव के पास चलती बस के टूटे फर्श से सीट पर बैठी अनन्या अचानक नीचे गिर गई और सीधे पहिये के नीचे आ गई। इस पर यजत ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *