Aligarh DIG changed in three months, now Shalabh Mathur new DIG

सुरेशराव ए कुलकर्णी
– फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार


शासन स्तर से शुक्रवार को एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में डीआईजी रेंज सुरेश राव ए कुलकर्णी को यहां से हटाकर उनके स्थान पर मुरादाबाद डीआईजी शलभ माथुर को यहां तैनाती दी है। 

अलीगढ़ नए डीआईजी शलभ माथुर

बता दें कि 2008 बैच के आईपीएस डीआईजी कुलकर्णी की तीन माह पहले ही 11 मार्च को यहां तैनाती हुई थी। इन तीन माह में उन्होंने नए डीआईजी कार्यालय व आवास को स्थापित कराया था। अब उन्हें नोएडा कमिश्ररेट में तैनाती दी गई है। इधर अब मुरादाबाद से यहां भेजे जा रहे डीआईजी 2006 बैच के आईपीएस हैं और जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। उम्मीद है कि सोमवार को नए डीआईजी कार्यभार ग्रहण करा सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *