election process of The Aligarh Bar Association begins

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन करने जाते अधिवक्ता
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण बार दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव के लिए 12 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष-महासचिव सहित दस पदों के लिए 23 नामांकन हुए। सभी दावेदारों ने जुलूस के साथ नामांकन कर अपनी ताकत का अहसास कराया। 

निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए अनूप कौशिक व काली चरन शर्मा ने, महासचिव के लिए दीपक बंसल, अनिल कुमार शर्मा, विनोद रावत, ठा. नरेंद्र सिंह, व राजेंद्र कुमार शर्मा ने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रवि कुमार शर्मा, संजय सहगल व देवेंद्र राघव ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद बाबू ने, संयुक्त सचिव प्रशासन पर गुंजन गुप्ता, राहुल शर्मा व पवन प्रताप सिंह ने, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए दिनेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार ने, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर लक्ष्मी यादव ने नामांकन किया।

इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मनोज सक्सेना, अशोक कुमार व आमिर अली, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर सतीश कुमार यादव व देव प्रकाश ने नामांकन किया है। अभी दूसरे दिन 13 दिसंबर को भी नामांकन की प्रक्रिया होगी। इधर, सुबह से ही दीवानी में चुनावी माहौल रहा। सुबह ग्यारह बजे के आसपास नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। एक-एक कर दावेदारों ने जुलूस निकाला और दीवानी भर में भ्रमण कर बार कार्यालय में नामांकन हुए।  इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। सर्वाधिक ताकत अध्यक्ष व महासचिव पदों के नामांकन के दौरान दावेदारों व समर्थकों के स्तर से लगाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें