Father forced marriage and husband dushkarm sent to jail

जेल (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : istock

विस्तार


अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी ने अपने पिता पर पैसे लेकर जबरन शादी कराने व पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पिता और पति दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की बेटी की शादी लगभग एक माह पूर्व जनपद बुलंदशहर के एक गांव में की गई थी। उसके पिता ने वर पक्ष से पैसे लेकर यह शादी कर दी। उसे जबरन ससुराल भेज दिया गया था। एक माह बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली। वकील के माध्सम से थाना बरला में पति व पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पिता व पति को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *